कॉम्फी इंटरनेशनल कानवेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

#model #influencer #glamour #beauty #instastyle #instagood #instalook #lookoftheday #woman #like


जोन स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में काम्फी स्कूल ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

10वीं की एक छात्रा जैसमीन का जिला स्तरीय टूर्नामेंट में चयन

चेयरमैन गौरव झींझा व प्रिंसिपल सुजाता चौधरी सहित समूह मैनेजमैंट ने दी बधाई

फाजिल्का- स्थानीय कॉम्फी इंटरनेशनल कानवेंट स्कूल के खिलाडिय़ों ने प्रिंसिपल सुजाता चौधरी के योग्य नेतृत्व में फाजिल्का में आयोजित शतरंज प्रतियोगता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद जिला स्तरीय खेलों में भी सफलता के झंडे गाढ़ दिए है। उक्त प्रतियोगिता में जोन स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि स्कूल की 10वीं की एक छात्रा का जिला स्तरीय टूर्नामेंट में चयन हुआ है। स्कूल के डायरेक्टर गौरव झींझा, कमलजीत झींझा व स्कूल प्रिंसिपल सुजाता चौधरी व समूह मैनेजमेंट ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी है। शतरंज प्रतियोगता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाडिय़ों का स्कूल पहुंचनें पर शानदार स्वागत किया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल सुजाता चौधरी ने बताया कि जोन स्तरीय खेल मुकाबले फाजिल्का के आत्म वल्लभ स्कूल में करवाए गए। इन मुकाबलों में काम्फी स्कूल की 5 छात्राओं 10वीं कक्षा की जैसमिन व खुशदीप, 8वीं कक्षा की लविशा तथा 7वीं कक्षा की अक्षिता और अनमोलप्रीत कौर ने भाग लिया तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने जोन स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की 10वीं की छात्रा जैसमीन अपने शानदार प्रदर्शन के कारण जिला स्तरीय टुर्नामेंट में चयनित हुई। इस मौके पर मैनेजिंग कमेटी चेयरमैन गौरव झींझा, कमलजीत झींझा व प्रिंसिपल सुजाता चौधरी, डीपीई मनीष कुमार ने खिलाडिय़ों व विद्यार्थियों को शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वास्तव में ही कॉम्फी इंटरनेशनल कानवेंट स्कूल के विद्यार्थियों का खेलों में ब्लाक से लेकर स्टेट लेवल पर प्रदर्शन रहा है और अब एक खिलाड़ी का सिलैक्शन जिला स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुआ है जिसका श्रेय सभी को सामूहिक रूप से जाता है। उन्होंने कहा कि काॅम्फी स्कूल के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह से प्रदर्शन करते हुए कामयाबी हासिल कर इलाके, विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन करते रहेंगे।




#model #influencer #glamour #beauty #instastyle #instagood #instalook #lookoftheday #woman #like

टिप्पणियाँ