‘किलकारी’ के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तीन स्थानों पर स्वतन्त्रता दिवस समारोहों में मचाई धूम



अबोहर : नई आबादी गली नं.2 व 3 में स्थित ‘किलकारी इंटरनैशनल स्कूल’ के एडमिनिस्ट्रेटर प्रवीण अग्रवाल के मार्गदर्शन व प्रिंसीपल श्रीमती भारती अग्रवाल के नेतृत्व में स्कूल के समूह सुशिक्षित व अनुभवी स्टाफ के सहयोग से विभिन्न कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चे शिक्षा व खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने अभिभावकों व स्कूल सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में स्कूल स्टाफ की देखरेख में ‘किलकारी इंटरनैशनल स्कूल’ के बच्चों ने अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार करके कल सोमवार 15 अगस्त को अबोहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित स्वतन्त्रता दिवस समारोहों में अत्यन्त आकर्षक व मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी।




एडमिनिस्ट्रेटर प्रवीण अग्रवाल व प्रिंसीपल श्रीमती भारती अग्रवाल ने बताया कि ‘किलकारी’ के बच्चों ने सरकारी तौर पर गवर्नमैंट सी.सै. स्कूल (लडक़े) अबोहर के दशहरा ग्राऊण्ड, नगर निगम अबोहर तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाजार नं.9 के सुमेर मैदान में आयोजित स्वतन्त्रता दिवस समारोहों के दौरान शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रवीण अग्रवाल व श्रीमती भारती अग्रवाल ने बताया कि अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे पिछले लगभग 15 दिन से स्वतन्त्रता दिवस समारोहों में भाग लेने के लिए लगातार रिहर्सलों में भाग ले रहे थे और स्कूल का स्टाफ भी दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहा था। प्रवीण अग्रवाल व श्रीमती भारती अग्रवाल ने बताया कि बच्चों की प्रस्तुति से प्रसन्न एसडीएम अबोहर आकाश बांसल व डीएसपी अबोहर सुखविन्द्र सिंह बराड़ तथा विधायक सन्दीप जाखड़ व नगर निगम के मेयर विमल ठठई के अलावा पूर्व विधायक अरूण नारंग सहित भाजपा नेताओं ने बच्चों व अध्यापिकाओं को सम्मानित किया।


टिप्पणियाँ