–चौथी कक्षा में अमनदीप व प्रिंस ने मारी बाजी, बाकी कक्षाओं खुशी रानी,हरमन कम्बोज, सार्थक रहे प्रथम
–सुल्तानपुरा सरकारी प्राईमरी स्मार्ट स्कूल के विद्यार्थी नहीं है किसी से कम : शालू ग्रोवर/निशांत अग्रवाल
फाजिल्का : स्कूल शिक्षा विभाग विभाग द्वारा नान बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम को अभिभावक अध्यापक मिलनी (पी.टी.एम) आयोजित कर घोषित किए जाने के निर्देशों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी डा. सुखबीर सिंह बल, बीपीईओ ब्लाक फाजिल्का-2 मैडम सुखविंदर कोर के निर्देश पर शहर की स्थानीय नई आबादी स्थित सुल्तानपुरा सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल, जिसे इलाके के लोग “निम्मा वाला स्कूल” से भी जानते हैं, में मुख्य अध्यापिका मैडम शालू ग्रोवर के नेतृत्व और निशांत अग्रवाल की देख रेख में अभिभावक अध्यापक मिलनी (पी.टी.एम) आयोजित की गई। जिसमें विशेष रूप से स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन गुरमीत सिंह, वायस चेयरमैन परमजीत सिंह, कमेटी के सदस्यों सहित बच्चों के अभिभावक वार्षिक नतीजे 2021-22 के लिए “निम्मा वाला स्कूल” के प्रांगण में उपस्थित हुए।
अधिक जानकारी देते हुए स्कूल के मीडिया कार्डिनेटर निशांत अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए मैडम शालू ग्रोवर ने कहा कि सभी कक्षाओं के विषयो के अंक विभाग के निर्देश अनुसार टर्म 1 और टर्म 2 की ली गई परीक्षा अनुसार नतीजा तैयार किया गया है और सभी अभिभावकों का बैठक में स्वागत है।
इस अवसर पर सीनियर अध्यापक निशांत अग्रवाल, मोनिका मोंगा ने कमेटी के समक्ष परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चौथी कक्षा में प्रिंस और अमनदीप कोर 96.6 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से प्रथम,शिवा 96.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और खुशदीप कोर 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे, तीसरी कक्षा में खुशी रानी ने 97प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान , समर अरोरा ने 95.5 प्रतिशत अंक से द्वितीय एवं मानसी ने 93 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें